पोती को जन्मदिन पर बताया चार साहिबजादों का इतिहास


अबोहर, 26 दिसम्बर। स्थानीय नई आबादी निवासी भरत नागपाल जहां समय समय बाल संसकार शिक्षा केन्द्र के बच्चों में नैतिक शिक्षा का प्रचार प्रसार करते रहते हैं वहीं अपने परिवार  के लोगों को भी संस्कारवान बनाने में पीछे नहीं हटते। इसी के तहत भरत नागपाल ने अपनी पोती सांची के जन्मदिन पर सब से पहले तुलसी पूजन सांची के हाथों से करवाया उसके बाद जे पी पार्क में पौधों को पानी दिलवाया ताकि उसमें पर्यावरण संरक्षण के गुण पैदा हों। उसके बाद परिवार के साथ जन्मदिन बहुत श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। भरत नागपाल ने बताया उन्होंने अपनी पोती सांची को जन्मदिन पर चारों साहिबजादों के बारे में विस्तार रूप से बताया कि कैसे उन्होंनें धर्म की रक्षा की खातिर अपने जीवन का बलिदान दिया। इस मौके पर उन्होंनें केक पर बिना मोमबत्ती से बनाया गया सबसे पहले दीपक जलाकर मंदिर मे रखा गया उसके बाद बिना नाम के केक को कांटा गया। इसके बाद पूरे परिवार ने सांची के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Translate