हरियाणा में जल्द बनेंगे नए IAS अधिकारी, 27 HCS अधिकारियों की पदोन्नति को मंजूरी

चंडीगढ़, 27 फरवरी: हरियाणा में प्रशासनिक सेवा के नए अधिकारी जल्द आईएएस कैडर में शामिल होंगे। राज्य सरकार की उच्च स्तरीय समिति, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री कर रहे हैं, ने 27 हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रमोट करने की मंजूरी दे दी है। अब सरकार इस प्रस्ताव को केंद्रीय लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेजेगी, जिसके बाद औपचारिक पदोन्नति प्रक्रिया पूरी होगी।

2002 से 2004 बैच के अधिकारियों को पदोन्नति
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार ने 2002 से 2004 बैच के HCS अधिकारियों को IAS में पदोन्नत करने के लिए अनुमति दी है। इससे पहले 2002 बैच के अधिकारियों का प्रमोशन प्रस्ताव भी केंद्र को भेजा गया था, लेकिन कुछ कानूनी अड़चनों की वजह से प्रक्रिया अटकी हुई थी।

पदोनत्ति पर क्यों लगा था ब्रेक?
इससे पहले हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के कारण मामला अटक गया था। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने उस समय के आयोग अध्यक्ष, सदस्यों और कुछ अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। भर्ती प्रक्रिया में चयनित उम्मीदवारों को भी जांच का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते UPSC ने पदोन्नति पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार से इस पर स्पष्टीकरण मांगा था।

कानूनी राय के बाद सरकार ने दी हरी झंडी
अब सरकार ने कानूनी विशेषज्ञों से राय लेने के बाद 2002 बैच के HCS अधिकारियों को IAS कैडर में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। यह कदम हरियाणा प्रशासन में एक बड़ा बदलाव लाएगा और शासन व्यवस्था को और मजबूत करेगा।

अगले चरण में क्या होगा?
अब राज्य सरकार इस प्रस्ताव को UPSC को भेजेगी, जिसके बाद औपचारिक प्रमोशन प्रक्रिया पूरी होगी। इससे हरियाणा प्रशासन में वरिष्ठ अधिकारियों की संख्या बढ़ेगी और शासन व्यवस्था को नया नेतृत्व मिलेगा।

इस फैसले से HCS अधिकारियों में उत्साह है, क्योंकि वर्षों से अटकी पदोन्नति प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS Wordpress (0) Disqus ( )

Translate