हादसे ने छीनी 3 मासूमों की खुशियां, पिता की दर्दनाक मौत

सोनीपत 2 फरवरी, 2025 : सोनीपत में आज यानी 1 फरवरी शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के वक्त युवक रोड क्रॉस कर रहा था। उस दौरान तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज की बस ने व्यक्ति को कुचल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के वक्त उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने परिजन की शिकायत पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले राजाराम के तौर पर हुई है। राजाराम फैक्ट्री में काम करते थे। पिछले 15 सालों से राजाराम बहालगढ़ में किराए के मकान में रहते थे। पुलिस पूछताछ में पता लगा है कि आज राजाराम अपनी पत्नी बेबी के साथ काम पर जाने के लिए बहालगढ़ पुल के पास NH-44 दिल्ली की तरफ जाने वाली सड़क पार कर रहे थे। उल दौरान हरियाणा रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसकी वजह से राजाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि उनकी पत्नी को मामूली चोटें आई हैं।जिसके बाद व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 
मृतक पत्नी बेबी का कहना है कि चालक की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। बेबी का कहना है कि उनके तीन बच्चे हैं। घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। बेबी का कहना है कि मजदूरी करके परिवार का गुजारा करती हैं। मृतक की पत्नी बेबी की शिकायत पर थाना बहालगढ़ में पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 281, 106 BNS में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच ASI संदीप को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Translate