नए साल पर हो सकता है कोहरा,कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट;पढ़ें ताजा मौसम अपडेट

हरियाणा ,29 दिसंबर : हरियाणा के 6 जिलों में आज सुबह धुंध छाई। इनमें जींद, सोनीपत, हिसार, चरखी दादरी, भिवानी और महेंद्रगढ़ शामिल हैं। हिसार के बालसमंद में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। सोनीपत में बारिश का पानी अभी भी खेतों में खड़ा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 जिलों के लिए ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, नारनौल, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी और गुरुग्राम शामिल हैं।

मौसम विभाग का मानना है कि राज्य में आज से ठंड की थर्ड डिग्री यानी ट्रिपल अटैक शुरू होगा। घने कोहरे के साथ कोल्ड वेव और कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, चंडीगढ़, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, मेवात और पलवल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहां कोहरे और कोल्ड वेव का असर रहेगा। 2 जनवरी तक मौसम खुश्क बने रहने की संभावना है। हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद वातावरण में नमी की मात्रा में बढ़ोतरी हुई है। जिसकी वजह से घना कोहरा छाएगा। दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहने पर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।

नायब सैनी ने खराब हुई फसल की मांगी रिपोर्ट 

वहीं शनिवार को सीएम नायब सैनी ने कैबिनेट मीटिंग के दौरान सभी जिलों के DC से खराब हुई फसल की रिपोर्ट मांगी। बता दें कि 27 दिसंबर को राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश और 5 जिलों (हिसार, सिरसा, भिवानी, फतेहाबाद और कैथल) में जमकर ओलावृष्टि हुई। इसके कारण सब्जी, सरसों, चने और गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा। किसानों ने सरकार ने मुआवजे की मांग भी की।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Translate