नटरंग अबोहर के 9वें अभिनव रंगमंच ने हिसार के सर्व भारती नाट मेला रंग आंगन 2023 में शिरकत की

अबोहर, नटरंग अबोहर के 9वें अभिनव रंगमंच ने हिसार के सर्व भारती नाट मेला रंग आंगन 2023 में शिरकत की। नटरंग अबोहर ने भूपिंदर उतरेजा द्वारा लिखित और हनी उतरेजा द्वारा निर्देशित नाटक ‘जी आयां नूं’ प्रस्तुत किया। नाटक में बुजुर्गों के अकेलेपन की त्रासदी को बयां किया गया है। रेल यात्रा के बाद घर लौटते हुए संयोग से एक ही कार में सवार मिस्टर सोढी और मिसेज अरोड़ा का परिचय होता है और फिर घटनाक्रम तेजी से बदलता है। नाटक में हास्य का पुट इसे दर्शकों को जोडक़र रखता है। नाटक जीना इसी का नाम है के ही मूल थीम पर आधारित है। गुरविंदर सिंह ने दिलबाग सिंह सोढ़ी का किरदार निभाया था, जबकि प्रेरणा अरोड़ा के किरदार में गुलजिंदर कौर ने खूब वाहवाही बटोरी।

अन्य पात्रों में संदीप शर्मा गोरा, वैभव अग्रवाल, आशीष सिडाना, तानया मनचंदा, वासु सेतिया, कश्मीर लूना, युद्धवीर मोंगा आदि ने भूमिकाएं निभाईं। संगीत निर्देशन और गीत कुलजीत भट्टी द्वारा, प्रकाश व्यवस्था प्रशांत गुप्ता द्वारा व मेकअप कश्मीर लूना द्वारा किया गया। नटरंग अबोहर ने अख्तर अली द्वारा लिखित और भूपिंदर उतरेजा द्वारा निर्देशित दूसरा नाटक सुकरात प्रस्तुत किया। यह नाटक सुकरात के दर्शन, उनकी सत्यता और सोच की आवाज को चित्रित करता है। ‘सुकरात’ का किरदार हनी उतरेजा और प्लेटो ने निभाया और आशीष गगनेजा ने कई अन्य किरदार निभाए। नाटकों सफल बनाने में भूपिंदर उतरेजा, टीम प्रभारी विकास बत्रा, मीडिया इंचार्ज संजय चानना, गुरजंट बराड़, संजीव गिल्होत्रा, राजू ठठई का विशेष सहयोग रहा।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Translate