अनियंत्रित होकर कार पेड से टकराई, मां बेटा घायल
अबोहर,

गांव निहालखेड़ा के पास आज दोपहर एक गाडी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर हादसाग्रस्त हो गई जिसमें सवार मां बेटा बुरी तरह से जख्मी हो गए जिन्हे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला की हालत को गंभीर देखते हुए उसे रैफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार लंबी जिले के गांव अधियाणा निवासी परमजीत कौर पत्नी अमरजीत सिंह व उसका बेटा चरणजीत आयु करीब 26 साल आज कार में सवार होकर फाजिल्का की ओर से आ रहे थे कि निहालखेड़ा के निकट किसी वाहन को ओवरटेक करते समय अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर सडक किनारे पेड़ से टकरा गई जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के लेागो ने तुरंत उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां परमजीत कौर की हालत को गंभीर देखते हुए फरीदकोट रैफर कर दिया गया।
CATEGORIES Uncategorized


