Hissar के प्रवीन्त ने फतेह की 4 चोटियां,अब Mount Elbrus पर नजर

हिसार 18 जनवरी हिसार जिले के मुगलपुरा निवासी प्रवीन्त अब यूरोप की एलब्रुस चोटी पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले प्रवीन्त ने चार चोटियों पर जाकर देश व प्रजापति समाज का झंडा लहराकर हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनके माता-पिता ने शुरू से ही उनका सपोर्ट किया। शुरुआत में काफी दिक्कत हुई तथा आर्थिक तंगी के कारण भी थोड़ी बहुत दिक्कत हुई। हालांकि उन्होंने कभी हार नहीं मानी। यही कारण है कि वह कठिन परिस्थितियों में भी दुर्गम राह को पार कर चोटी पर जाने का लक्ष्य पूरा कर लेते हैं।

प्रवीन्त ने बताया कि पवर्तरोहण जोखिम भरा गैम है, इसमें चोटियों पर जाते समय बर्फ की आंधियां व ऑक्सीजन कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि जोखिम भरे पहाड़ों पर ऊपर चढ़ते समय नीचे गिरने का खतरा बना रहता है। प्रवीन्त ने कहा कि जो पर्वतारोहण क्षेत्र में चोटियों को फतेह करते है। हरियाणा सरकार द्वारा आर्थिक सहयोग मिलना चाहिए। प्रवीन्त ने कहा कि आगे जाने के लिए पर्ततारोहण फिल्ड में काफी खर्चा आता है। उसने बताया कि चार चोटियों में शीती धर पीक, फ्रेंडशिप पीक, किलिमंजारो और माउंट यूनम की चोटी पर देश व प्रजापति समाज का झंडा लहरा चुका है। उसने सात महाद्वीपों पर सभी ऊंची चोटियों  फतेह करने का मन बनाया है। प्रवीन्त ने बताया कि हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने उन्हें आर्थिक सहयोग किया था और फतेह करने के बाद उन्हें सम्मानित किया था। फिलहाल प्रवीन्त सिवानी मार्किट कमेटी सरकार नौकरी पर कार्यरत है।


जानें प्रवीन्त ने कब-कब चोटियों को फतह किया

  • वर्ष 2024 में लाहौल स्पीति की माउंट यूनम की चोटी पर तिरंगा झंडा लहरा कर भारत देश का नाम रोशन किया।
  • वर्ष 2023 में हिमाचल प्रदेश की फ्रेंडशिप ब्यास ग्लेशियर के पास चोटी पर फतह किया
  • वर्ष- 2024  प्रवीन्त ने  माऊट कीलिमंजारो अफ्रीका महादीप की सबसे उंची चोटी तंजानिया पर झंडा लहरा कर देश का रोशन किया है।
  • वर्ष-2022 हिमाचल प्रदेश शीतिधर चोटी पर फतेह किया।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Translate