संजय भाटिया को जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व

हरियाणा 3 जनवरी 2025  हरियाणा के दिग्गज नेताओं को भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी है। बिहार में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर बिहार और जम्मू एवं कश्मीर में करनाल के पूर्व सांसद संजय भाटिया संगठन के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करवाएंगे। 

भाजपा की ओर से संगठन चुनाव के लिए भारत के 29 राज्यों के लिए चुनाव अधिकारी लगाए गए हैं। इसमें खास बात ये है कि इस लिस्ट में संजय भाटिया एक मात्र पूर्व सांसद हैं, जिन्हें चुनाव अधिकारी लगाया गया है। संजय भाटिया पहले भी हरियाणा में चुनाव प्रबंधन समिति की कमान  संभाल चुके  हैं। बता दें भाटिया की संगठन पर मजबूत पकड़ है। उनकी आरएसएस के बड़े नेताओं  के साथ नजदीकियां है। यहीं कारण है उन्हें जम्मू-कश्मीर राज्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाटिया ने लोकसभा इलेक्शन में टिकट न मिलने के बाद विधानसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।

एबीवीपी से जुड़े थे संजय भाटिया
 
पानीपत के मॉडल टाउन के रहने वाले संजय भाटिया कॉलेज के दिनों से ही बीजेपी की छात्र ईकाई एबीवीपी से जुड़े थे। 1987 में मंडल सेक्रेटरी बनने के बाद 1989 में वह एबीवीपी के जिला महासचिव बने। साल 1998 में संजय को बीजेपी युवा मोर्चा का राज्‍य महासचिव बनाया गया। संजय भाटिया कि शैक्षणिक योग्यता बी.कॉम है। उन्होंने आईबी कॉलेज, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र, हरियाणा से शिक्षा प्राप्त की है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी संजय भाटिया ने अपने पहले ही लोकसभा चुनाव में इतिहास रच दिया था। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को वोटों के बड़े अंतर से मात दी थी।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Translate