नए साल पर हरियाणा में कोहरे का डेरा,शीतलहर और बारिश की चेतावनी

हरियाणा 1 जनवरी। हरियाणा में नए साल का स्वागत कोहरे ने किया है। इस बीच प्रदेश में धुंध और शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में भी बर्फीली हवा के साथ ठंड बढ़ती जा रही है। 

मौसम विभाग ने 3 जनवरी को मौसम में बदलाव के साथ ही 6 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।  मौसम विभाग की मानें तो 6 जनवरी तक हरियाणा में न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। 11 जिलों में ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, नारनौल, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी और गुरुग्राम शामिल हैं।

बता दें कि मंगलवार को सबसे अधिक तापमान सिरसा में 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई, जबकि सबसे कम तापमान नारनौल में 4.5 दर्ज की गई है। बारिश के बाद अब मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस बारिश से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Translate