हरियाणा मौसम: नए साल पर कड़ाके की ठंड, अलर्ट जारी

हरियाणा 30 दिसंबर । पहाड़ों से चल रही हवाओं ने हरियाणा को ठंड से कंपकंपा दिया है। नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ होगी। रविवार को अधिकतर जिलों में दिन का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। प्रदेश में हिसार के बालसमंद और नारनौल में रात सबसे ठंडी रही। बालसमंद का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस और नारनौल में रात का तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बालसमंद, जींद और भिवानी में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।

11 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी

प्रदेश के 11 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और गुरुग्राम जिले शामिल हैं। इस दौरान 50 मीटर से विजिबिलिटी कम रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बारिश और ओलावृष्टि के बाद वातावरण में नमी बढ़ गई और वायुमंडल के ऊपरी हिस्से में घना कोहरा छाने से धूप नहीं निकली। घने कोहरे के कारण अंबाला, अमृतसर और दिल्ली की ओर जाने वाली 25 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। 14 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से करीब 9 घंटे देरी से चल रही हैं, जबकि 11 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

14 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने नए साल पर 14 जिलों में शीतलहर और ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी तक हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पलवल, जींद, भिवानी, चरखी-दादरी में शीतलहर चलने की संभावना है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
Translate