उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शिरकत की
कुरुक्षेत्र 9 december उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शिरकत की और गीता ज्ञान संस्थानम् में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य अपने गौरवशाली इतिहास और विकास की दृष्टि से एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। जहां गीता की जन्मस्थली कुरुक्षेत्र पूरे विश्व में ज्ञान का प्रकाश फैला रही है, वहीं हरियाणा सरकार की विकासात्मक उपलब्धियां हरियाणा राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में एक अनमोल पहचान प्रदान कर रही है।
इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उपराष्ट्रपति जी के अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पधारने से इसकी गरीमा कई गुणा बढ़ गई है। आज के समारोह में आपका पधारना अध्यात्म में आपकी रुचि, धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र व श्रीमद्भगवद्गीता एवं हरियाणा के प्रति आपके लगाव को दर्शाता है।
दिव्य ग्रंथ गीता को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर ले जाने की प्रेरणा हमें प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से ही मिली है। हमें गर्व है कि पवित्र ग्रंथ गीता भारत का विचार है। मानवता को जीवंत रखने के लिए गीता का मनन करना बहुत जरुरी है।



