नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा बीएसएफ व जिला प्रशासन के सहयोग से सादकी चौकी पर मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम
मादक पदार्थों के खिलाफ युद्ध में आम लोग सहयोग करें =डिप्टी कमिश्नर
एन सी बी चला रहा है मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता अभियान =दानिश गिल
फाजिल्का 24 जून नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अमृतसर यूनिट द्वारा आज सीमा सुरक्षा बल व जिला प्रशासन फाजिल्का के सहयोग से सादकी चौकी पर रिट्रीट रस्म के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। इस अवसर पर फाजिल्का के जिला उपयुक्त सेनू दुग्गल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की जब कि एनसीबी के असिस्टेंट डायरेक्टर दानिश गिल विशेष तौर पर अमृतसर से यहां पहुंचे।
इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर डॉक्टर सेनू दुग्गल ने कहा कि मादक पदार्थों के फैलाव को रोकने के लिए सरकार द्वारा व्यापक प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की आपूर्ति लाइन तोड़ी जा रही है और नशे से पीड़ित लोगों का मुफ्त इलाज की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है। पर इस युद्ध में लोगों का सहयोग बहुत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की वे इस लड़ाई में प्रशासन का सहयोग करें।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के असिस्टेंट डायरेक्टर दानिश गिल ने कहा कि इसी लिए एनसीबी द्वारा यह जन जागरूकता अभियान शुरू किया गया है ।

उन्होंने बताया कि 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस के मौके एन सी बी द्वारा अटारी में एक बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा । उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे किसी भी प्रकार के नशे के संबंधी सूचना उन्हें दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि 26 जून को एन सी बी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा जहां कोई भी व्यक्ति नशीले पदार्थों की तस्करी से संबंधित सूचना दे सकेगा । सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
इस अवसर पर रिट्रीट देखने आए लोगों ने नशे के खिलाफ इस लड़ाई में भाग लेने का प्रण किया। इस अवसर पर बीएसएफ के कंपनी कमांडर आरपी बक्कल एनसीबी के सुपरिंटेंडेंट रोहित श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर प्रवीण, बलवंत राय व अतुल मिश्रा व सिविल सोसाइटी से श्री लीलाधर शर्मा भी उपस्थित थे।



